शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- खुटार। क्षेत्र के गांव महुआ पिमई गांव निवासी लालाराम की पत्नी मीना देवी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, विगत 13 जनवरी को वह दोपहर के समय खेत पर जा रही थी। जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही धर्मेंद्र व क्रांति ने उसे देखकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिस पर उसने गाली गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर उसके साथ दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के साथ मारपीट होती देख खेत पर मौजूद उसका पति लालाराम बचाने के लिए दौड़ा। जिस पर धर्मेंद्र क्रांति व छेद लाल ने मिलकर लालाराम को जमकर मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित महिला मीना देवी की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मार देने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...