पुरानी रंजिश को लेकर भाई-बहन पर हमला, हालत गम्भीर
मऊ, मई 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पट्टीदारों द्वारा एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विगत 21 मई की रात को छत पर सो रहे सगे भाई-बहन पर लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पीड़ित मां ने थाने में तहरीर देकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार कोल्हुआ खास निवासी सुमन देवी पत्नी अमीरचंद ने बताया कि विगत 21 मई की रात करीब सवा 10 बजे उनका बेटा संदीप और बेटी कान्ति छत पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पटीदार लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस होकर छत पर चढ़ आए और गोल बनाकर दोनों को बेरहमी से पीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.