अमरोहा, अप्रैल 6 -- रहरा। पुरानी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी मोहित कुमार पुत्र चंद्रसेन के साथ मारपीट कर दी गई। मोहित बुरी तरह घायल हो गया। मोहित का कहना है कि शनिवार शाम वह पत्नी को लेने के लिए सैदनगली के कस्बा उझारी जा रहा था। जैसे ही मोटरसाइकिल तरौली व छपना के बीच पहुंची कि कोल्हू के पास दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तीन युवकों ने बाइक रोक ली। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.