पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, दोनों पक्षों में हुई मारपीट
संतकबीरनगर, जून 6 -- धर्मसिहवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम मेहदूपार में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट, गाली-गलौज और हमले के आरोपों के बीच पुलिस ने छह नामजद तथा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।पुलिस के अनुसार मेहदूपार निवासी अखिलेश गौड़ पुत्र सहदेव गौड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी ने आरोप लगाया है कि गांव के इरशाद पुत्र इमामुद्दीन, अब्दुल अंसारी, मेहताब पुत्र इमामुद्दीन, यूसुफ, आफताब पुत्र कमरुद्दीन और शहबाज पुत्र कमरुद्दीन सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर उनके बेटे और उसके दोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.