सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक बच्चे द्वारा ईंट फेकने को लेकर मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। बच्चे के कान से खून आ गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के एकघरवा गांव निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र हर्षित सात मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में स्थित किराना की एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। रास्ते में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए हर्षित ने ईंट फेक दिया। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही श्यामसुन्दर, सूरज, सरवन, सतेन्द्र पुत्र किनई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। विरोध करने पर हर्षित को मारा पीटा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.