उन्नाव, फरवरी 20 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव के रहने वाले जरवन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 फरवरी की शाम अपने बेटे हिमांशू व आशू के साथ निजी काम से जा रहा था। तभी ऊंचद्वार गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर ऊंचद्वार गांव निवाशी टोंनी, आजाद, अहमदपुर गांव निवासी अंकित, कमालपुर गांव निवासी भूरा व दो अज्ञात लोगों से गाली गलौज करते हुए लाठी से पीट दिया। कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में बेटे हिमांशू के गले में पड़ी चैन भी गिर गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.