अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या। निरालानगर खोजनपुर के रहने वाले नैमिष अग्निहोत्री ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बीसीए फाइनल इयर का छात्र है। इंजीयरिंग कालेज गेट के पास पुरानी रंजिश को लेकर आलोक यादव ने चार से पांच लड़को के साथ उसको लाठी डण्डो से काफी मारा है। शोर होने पर वह उसे छोड़कर भागे। हमले में उसे चेहरे सिर व पीठ पर चोट आयी है। उसका बायां हाथ टूट गया है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...