बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर के मजरे खम्हौवा निवासी नगमा ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पांच अप्रैल को बेटा सुमित बाइक से अपनी दादी को अस्पताल से लाने गया था। रात करीब 10 बजे गांव के पुल के पास पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षी इमरान व सामिल ने पिटाई की। बेटे को गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि इमरान व सामिल पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.