भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चलना शुरू हो गया। इतना ही नहीं मारपीट में कुल्हाड़ी तक चला। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग चोटिल हो गए जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से नंदलाल यादव 70 वर्षीय, लालमणि देवी 65 वर्षीय, विनोद यादव 48 वर्षीय, अमोद 35 वर्षीय, कविता देवी 30 वर्षीय, सावित्री 43 वर्षीय, हिमांशु 15 वर्षीय व अर्चना 13 वर्षीय चोटिल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव और ननकू यादव को चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.