मऊ, मई 3 -- मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो का 'हिन्दुस्तान' अखबार पुष्टि नही कर रहा है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। कई लोगों के हाथों में लाठी-डंडे थे, जबकि कुछ ईंट-पत्थर चलाते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने कुदाल और फावड़ों सहित अन्य सामान को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि इसी स्थान से जुड़ा 18 मई 2024 का एक पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.