पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- क्षेत्र के महराज नगर गांव में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें छह से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताते हैं कि एक लड़की को छेड़ने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसी खुन्नस के चलते शुक्रवार दोपहर पहले गाली गलौज व बाद में हंसिया बांका व लाठियां आपस में चलने लगे। मारपीट में अतीक पुत्र मोबीन, हीरु पुत्र सगीर, इमरान पुत्र गुड्डू, साबान पुत्र वजीर,रफीक, गुड्डू, सत्तार पुत्र मुस्तकीम, नूर आलम पुत्र सत्तार के हाथ, पैर, सिर में चोट लगने से घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष भिड़े जांच करके कानूनी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोगों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.