बलिया, जून 17 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पर्वतपुर चट्टी पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और लात-घूसों से हुए इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। चट्टी पर सरेराह हुई इस मारपीट से अफरातफरी मच गई। मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दस नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

मारपीट का कारण गांव के रमेश बिंद ने आरोप लगाया है कि वह पर्वतपुर चट्टी पर मौजूद थे। इसी बीच रंजिश को लेकर गांव के ही सोनू साहनी, सचिन कश्यप, प्रदीप कश्यप, चंदन कश्यप और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे व लात-घूंसों से पीटने लगे। शोर सुनकर जब उनके परिवार के चंद्रमा कश्यप, सुरेश कश्यप, रवि कश्यप और सोनिया बीच-बचाव करने आए, तो विपक्षियों ने उन्हें भी बुरी ...