पुरानी रंजिश को लेकर जीजा, साले व ससुर की दबंगों ने पीटा
बस्ती, मई 16 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के मुरादपुर गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। गांव निवासी प्रांशु पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर गुरुवार रात विपक्षी पक्ष के गांव निवासी रामानंद पांडेय, मायाराम, शुभ पांडेय तथा गौरा थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी पिंटू चौबे और अमन चौबे ने उनके साथ, उनके पिता दिलीप पांडेय तथा जीजा अश्वनी पांडेय के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.