पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, पांच पर केस
मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के डोमरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डोमरी गांव निवासी तुफानी का आरोप हैकि बीते 11 जनवरी को वह घर लौट रहे थे। तभी नाथु चौराहा के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही राजकुमार गुप्ता, मुक्खु और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। उनके चंगुल से बचकर घर पहुंचा तो मनबढ़ दरवाजे पर चढ़ आए। बीच बचाव करने आई बहू बबिता गुप्ता व अन्य महिलाओं को भी मारपीट कर जख्मी कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.