बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र के ग्राम पनवापुर निवासी राजकुमार ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 15 मार्च रात करीब 12.18 बजे घर में सो रहा था। तभी बेटा मृत्युंजय पेशाब करने उठा। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कृष्ण कुमार उर्फ गुठई व एक अज्ञात ने घर में घुसकर पिटाई की। शोर मचाया तो भाग गए। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.