बांदा, मई 20 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र अतर्रा के गांधी नगर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू सोनकर ने थाना अतर्रा में तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर फरसा और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 17 मई को कृष्णा नगर ओरन रोड अतर्रा में एक निमंत्रण कार्यक्रम में बड़कू और छोटू गए हुए थे। वहीं पर मौजूद अर्जुन और बुद्धविलाश ने कथित रूप से गाली-गलौज की, जिसके बाद वे लोग वहां से लौट आए। आरोप है कि 11 बजे अर्जुन और बुद्धविलाश प्रार्थी के घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- रंजिश को लेकर मारपीट, केस दर्ज तहरीर के अनुसार बुद्धविलाश के हाथ में फरसा और अर्जुन के हाथ में कुल्हाड़ी थी। दोनों आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज करते हुए बड़कू और छोटू पर हमला कर दिया। पुलिस...