रुडकी, अप्रैल 4 -- लक्सर, संवाददाता। कुड़ी नेतवाला सैदाबाद गांव में रंजिश के चलते ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कुड़ी नेतवाला सैदाबाद गांव निवासी फूल कुमार पुत्र दिले ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 अगस्त 2022 को गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई 2025 को उक्त लोग उसके घर में घुस आए और मोटर चोरी का प्रयास करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.