गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति की पटाई कर दी। साथ ही उसे मुकदमे की पैरवी करने पर धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खैरा खैरी गांव के संतोष तिवारी पुत्र रामफेरे तिवारी ने बताया कि वह गाड़ी से अपने घर आ रहा था। रास्ते में रोककर आरोपी बाबू लाल पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय व सचिन पाण्डेय ने कहा कि न्यायालय में तुम बहुत पैरवी करते हो। इसके बाद लाठी-डंडा व फरसा से मारने पीटने लगे। जिससे पीड़ित को गंभीर चोटे आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...