देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारवां थाना क्षेत्र के मिश्राडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। घायलों में सुफल मांझी, लक्ष्मी देवी और विमल कुमार शामिल है। घटना के संबंध में घायल सुफल मांझी ने बताया कि अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान पाटीदार घर के पास आकर जबरन गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हरवे-हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सुफल मांझी के साथ लक्ष्मी देवी और विमल कुमार भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.