गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर हमला किया। आरोप लगाया कि हमलावरों के पास चाकू, डंडों के अलावा जानलेवा हथियार था। इस सिलसिले में सोहना चौकी में मामला दर्ज हुआ है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। भगतवाड़ा कॉलोनी निवाासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि कमल, राजेश, राहुल, संजू, अनीता, मुकेश के साथ आठ-दस लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। इसमें उसे, उसके भाई कोमल, मां, भाभी और छोटे भाई को चोट पहुंचीं है। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोप है कि पिछले साल 22 फरवरी को भी आरोपियों ने उनके ऊपर हमला किया था। इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।-
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.