फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- पलवल। लालवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को चाकू से वारकर घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, गौरेला मौहल्ला पलवल निवासी रितिक का यशपाल नाम के युवक से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को भूरा नामक युवक उसे भरोसा दिया कि वह यशपाल के साथ उसका विवाद निपटवा देगा। इसके लिए उसने लालवा गांव में चौपाल होटल पर बुला लिया था। आरोप है कि जब वे वह वहां पहुंचा तो वहां पर यशपाल के अलावा नितेश, भूरा, संदीप और अन्य युवक मौजूद थे। आरोपियों ने उससे उसकी बाइक की चाभी छीन ली और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपी यशपाल ने चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घायल को बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.