अमरोहा, अप्रैल 26 -- दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को रास्ते मे घेरने के बाद मारपीट की गई। चेहरे और कान पर चाकू से किए गए हमले में वह लहूलुहान हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर की है। क्षेत्र के गांव सहसपुर अली नगर निवासी मोहम्मद सादिक गांव में रहने वाले अपने दोस्त इरफान की बहन की शादी में शामिल होने आया था। शाम करीब पांच बजे वह घर लौट रहा था। आरोप है कि बैंक्वेट हॉल के बाहर रास्ते में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा का गालमपुर का रहने वाला शोएब ने घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच शोएब ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव में चेहरे और कान पर हुए उछटते वार से मोहम्मद सादिक लहूलुहान हो गया। श...