पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 20 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी नरेश ने बताया कि वह 15 मई को सुबह 7 बजे करीब खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक कर लाठी-डंडों से मारपीट की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी वीरमसिंह, धीरसिंह, सुखवीर और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.