देहरादून, जून 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते धामावाला बाजार में व्यापारियों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। करीब तीन माह पुराने मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, रमन सेठी ने तहरीर दी कि उनकी धामावाला में ज्वेलरी की दुकान है। एक अप्रैल 2026 की शाम वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मनीष जैन, आशीष जैन, यश जैन, तीनों निवासी तिलक रोड, अविनाश जैन निवासी धामावाला और सुखलाल चंद्र जैन निवासी तिलक रोड वहां पहुंचे और पुराने मामले को लेकर बहस करने लगे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, सात लोगों पर केस इस दौरान मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। आरोपियों ने रमन को पीटा, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमर...