बिजनौर, मार्च 15 -- बढ़ापुर। गांव कुआंखेड़ा खदरी में डेयरी पर दूध देने जा रहे एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर महिला सहित चार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा खदरी निवासी छंगा सिंह पुत्र गुरवचन सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह डेयरी पर दूध देने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही महिला सहित चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसको घेरकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की। इसमें छंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में आये उसके पिता गुरवचन सिंह व भाई सुरेंद्र सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में दोनों भी घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.