मेरठ, फरवरी 28 -- किठौर। खंदरावली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार सुबह जमकर लाठी-डंडे और सरिये चले। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी गई है। फरमान पुत्र मौमीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किठौर का एक युवक इब्ने सऊद की दुकान पर मीट बेच रहा था। शुक्रवार सुबह फरमान के पिता मीट खरीदने गए तो रेट को लेकर विक्रेता से उनकी कहासुनी हो गई। शोर सुनकर इब्ने सऊद पहुंचा और फरमान के पिता से गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। पिता को बचाने फरमान आया तो रईस, शमीम व कफील ने उसके सिर पर सरिया मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने फरमान की बहन सानिया को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर, इब्ने सऊद पक्ष ने थाने में तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.