रुडकी, जून 9 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के लक्सरी मोहल्ला निवासी शमशाद ने बताया कि उनके पड़ोस के ही कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया था और फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश के चलते दंपति पर चलाई गोली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...