मथुरा, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम गांव में रविवार सुबह एक परिवार के दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमकर लाठी-डंडे चलने और पथराव होने से महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए घायलों को उपचार के लिये भर्ती करा एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। नीमगांव निवासी परिवार के ही भोला व राजपाल पक्ष में पिछले काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताते हैं रविवार सुबह दोनों पक्ष के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर एकत्रित हो गये और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलते लगे और पथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.