पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट
काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद लोगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और परिजनों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुकंदपुर दभौरा एहतमाली निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मार्च की रात वह अपनी पत्नी सुंदरी कौर, बेटी परी कौर और माता जोगेंद्र कौर के साथ घर में मौजूद था। रात करीब साढ़े आठ बजे राज सिंह, हरवंश सिंह, सुखा सिंह, अमन सिंह, काकू सिंह, अंग्रेज सिंह, निशान सिंह, फुक्की सिंह, करन सिंह, विक्की और गेंदी सिंह निवासी ग्राम इटव्वा, बाजपुर हथियारों के साथ जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसते ही उसकी पत्नी और माता के साथ मारपीट शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.