पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मझगवा खुर्द गांव में शुक्रवार रात 11 बजे चार लोग पहुंचे। पुरानी रंजिश व पैसे के लेनदेन को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से एक फायर दरवाजे पर कर दिया जो दरवाजे को भेदते हुए आंगन में लगे टाइल्स से जा टकराई और दूसरा फायर छत पर खड़ी महिला को लक्ष्य कर किया जो दिवाल पर जा लगी जिससे प्लास्टर टूट गया।इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मझगवा खुर्द गांव निवासी विनोद दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात में चार लोग घर पर आए पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से दो राउंड फायर करते हुए फरार हो गए। जिससे पीड़ित का परिवार काफी भयभीत हो गया है।सूचना मिलते ही रात में पुलिस ने पहुंचकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.