पुरानी योजनाओं को बंद करने का निर्देश
गिरडीह, जून 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में बीडीओ केबी कच्छप की अगुवाई में पंचायत कर्मियों को बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए पुरानी योजनाओं को पूरा करते हुए बंद करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों को शत प्रतिशत जॉबकार्डधारियों का ई केवाईसी कार्य पूरा करने व जिनका ई केवाईसी पूरा नहीं हो पाया है उसकी सूची कारण के साथ प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीआरओ राधेश्याम राणा, बीपीओ गणेश कुमार, पंचायत सेवक महेंद्र रजक, ग्राम रोजगार सेवक बालेश्वर दास, सुनील संत, रंजीत यादव आदि लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.