अमरोहा, मई 13 -- अमरोहा। पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घर में घुसकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में छह नामजद के अलावा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह का है। यहां रहने वालीं हेमलता शर्मा के मुताबिक उनकी रिश्तेदारों से मुकदमेबाजी चल रही है। मारपीट का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। 11 मई की रात लगभग आठ बजे मोहल्ले की दुकान से राशन लेकर वह घर लौट रही थीं। दरवाजे पर पहुंचने पर उन्हें अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं, घबराकर हेमलता शर्मा ने अंदर जाकर देखा तो घर में ललित शर्मा, अभिषेक शर्मा, राज शर्मा व विमला शर्मा खड़े हुए थे। उन्हें देखते ही आरोपी मारपीट का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने ल...