पुरानी मतदाता सूची के लिए भटक रहे लोग
फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद मंडल,सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए वर्ष 2002 की मतदाता सूची लोगों के लिए चुनौती बन रहा है। इसका बन्दोबस्त करने के लिए लोग भटक रहे हैं। कॉमन सर्विस सेंटर जाकर चुनाव आयोग की वेबसाइट से सूची अपलोड करवानी पड़ रही है। खासतौर से गांव और कॉलोनियों के लोग ज्यादा परेशान हैं। विपक्षी राजनीतिक दल भी सवाल खड़े करने लगा है। एसआईआर प्रक्रिया में कई महिलाओं को अपने मायके की वर्ष 2002 की मतदाता सूची खोजनी पड़ रही है। शादी के बाद दूसरे शहर या जिले में रह रहीं महिलाओं के सामने दस्तावेज जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है। सेक्टर-22 निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनके माता-पिता का घर अब दूसरे राज्य में है। वहां से पुरानी मतदाता सूची की प्रति मंगवाने के लिए रिश्तेदारों की मदद लेनी पड़ रही है। इसी तरह पर्वती देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.