पुरानी बोतल में पानी मिली शराब बेचते दबोचा
वाराणसी, मई 17 -- सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। हाथी बाजार स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर जंसा पुलिस एवं आबकारी की टीम ने छापेमारी कर नकली शराब बेचने का भंडाफोड़ किया। लाइसेंसी पुरानी बोतलों में पानी मिली शराब बेचवाता था। मौके से सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया। सेल्समैन चौबेपुर के मुनारी निवासी बृजेश को गिरफ्तार किया गया। दुकान से अंग्रेजी शराब की कई ब्रांड की नकली क्यूआर कोड स्टीकर, पुरानी खाली बोतलें, मिलावटी 15 लीटर शराब, ढक्कन आदि बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल शर्मा ने बताया कि विभागीय स्कैनर एवं अल्कोहल मीटर से जांच करने पर कई बोतलों में शराब की तीव्रता मानक से कम पाई गई। नकली क्यूआर कोड एवं मिलावटी शराब की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनुज्ञापी नंद किशोर एवं साथी त्रिलोकी जायसवाल के साथ मिलकर पुरानी शराब की बोतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.