पुरानी बाजार में नामांकन मेला, 30 का नया प्रवेश
जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। बदलापुर विकासखंड के अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कुल कुल 30 नवप्रवेशी बच्चों का प्रवेश कराया गया। उन्हें पाठ्य सामाग्री भी दी गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला सहित अन्य अध्यापकों ने बीएसए का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिसके दौरान विद्यालय में मौजूद काफी संख्या में अभिभावकों के साथ बीएसए ने संवाद किया। जहां पर अभिभावकों ने विद्यालय में हो रही पढ़ाई, अनुशासन को लेकर शिक्षकों की तारीफ की। दिव्यांग शौचालय का मुख्य अतिथि की मौजूदगी में बच्चों ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रतिमा यादव, गार्गी त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.