पुरानी बाजार में कर्नल की मां से आभूषण की ठगी, शिकायत
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार काली कोठी के समीप शुक्रवार को ठगों ने आभूषण चमकाने के नाम पर सेना के कर्नल की बुजुर्ग मां को निशाना बनाया। उनसे पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात ठग शातिर फरार हो गए। पीड़िता कर्नल की मां भारती देवी ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि ठग उनकी सोने की चेन, अंगूठी, झुमके समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- साफ करने के नाम पर दो लाख के गहने की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.