मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार स्थित एचडीएफसी के एटीएम में सोमवार को चतुर्भुज स्थान चौक निवासी सुशील कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 34,700 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुशील ने बताया है कि वह एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान उसके पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी बातों में उसे उलझा कर उसका ध्यान भटका दिया। फिर चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में चेक करने पर पता चला कि उसके एटीएम कार्ड से रुपए निकासी कर ली गई है। उसके बाद बैंक से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक कराया। साथ ही 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों...