बस्ती, दिसम्बर 20 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने घर से भटकी हुई एक महिला को उसके घर पहुंचाने में सफलता हासिल की। पुलिस कार्यालय के अनुसार एक महिला पूर्वी क्रासिंग से लखनौरा की ओर दिखाई दी। महिला पुलिस की पूछताछ में उसने अपना पता थाना मंडावली नई दिल्ली बताया। पुलिस ने महिला का डीसीआर बस्ती ग्रुप के तलाश गश्ती से मिलान किया गया तो महिला की पहचान सही निकली। दिल्ली से बस्ती आने के संबंध मे पूछने पर बताया कि घर से निकलकर आनंद विहार चली गई। वहीं से ट्रेन पकड़कर लखनऊ चले गए। वहां से ट्रेन पकड़कर बस्ती पहुंच गये तथा यहां इधर उधर घूम कर दिन काट रही थीं। उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.