बस्ती, जून 21 -- सुरेंद्र बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दारोगा की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। थाना पुरानी बस्ती में तैनात उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव की शनिवार देर रात को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वह वर्ष 1989 बैच के उपनिरीक्षक थे। 23 मार्च 2026 से पुरानी बस्ती थाने में तैनात थे।जानकारी के अनुसार, पीआरवी-9525 को सूचना मिली कि पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास ड्यूटी के दौरान दरोगा की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।57 वर्षीय अमरनाथ सिंह यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के बडेसर थाना क्षेत्र के चकपतुल गांव के निवासी थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनक...