पुरानी बस्ती के अजय बने मंडी सचिव
बस्ती, अगस्त 26 -- बस्ती। कृषि विभाग में चयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को मंगलवार को नियुक्ति-पत्र दिया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिया। बस्ती के युवा अजय कुमार शुक्ल का चयन भी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में मंडी सचिव पद हुआ है। स्व. रामजी शुक्ल, स्व. कलावती शुक्ला के पुत्र अजय कुमार शुक्ल वर्तमान में मेंहदावल में बतौर लेखपाल तैनात हैं। वे पांडेय बाजार पुरानी बस्ती के निवासी हैं। उनका गांव मेंहदावल का एकला शुक्ल है। उन्होंने इसका श्रेय अग्रज पशुपति प्रताप नारायण शुक्ल, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. सहेंद्र कुमार, दिलीप कुमार शुक्ल, रीता त्रिपाठी, सुधीर शुक्ल, सुधा मिश्रा आदि को दिया। यह भी पढ़ें- नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.