चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने मऊ तहसील का निरीक्षण कर लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण व जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित फाइलों की स्थिति, साफ-सफाई और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सबसे पुरानी तीन फाइलों का डीएम ने खुद अवलोकन कर निर्देश दिए कि धारा 24 से संबंधित वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरानी फाइलों पर अनावश्यक तारीखें न लगाई जाएं। उसका निस्तारण जल्द से जल्द कराएं। कोर्ट की पत्रावलियों पर सुनवाई का स्पष्ट रूप से कारण अंकित किया जाए। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि तहसील में हड़ताल के दौरान भी सुनवाई प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। सभी तहसीलों को निर्देश दिए कि प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.