बिजनौर, जुलाई 25 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की सफलता को लेकर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार जिसके लिए अटेवा निरंतर संघर्षरत है।शनिवार को बैठक में चन्द्रहास सिंह ने कहा कि संघर्ष के क्रम में टीईटी अनिवार्यता एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में संगठन द्वारा 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रांतीय आह्वान पर तिरंगा यात्रा एवं 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला संरक्षक गजेन्द्र कुमार शर्मा ने तथा संचालन विनीत कुमार गहलौत ने किया।बैठक में जिला सहसंयोजक कुलवीर चौधरी ,जय कुमार ,देवेंद्र शर्मा, जगमोहन सिंह, कृष्ण कु...