पुरानी पेंशन समेत 30 मांगों पर शिक्षकों का आंदोलन शुरू
बरेली, नवम्बर 3 -- प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली समेत 30 मांगें वर्षों से लंबित हैं। इससे शिक्षक आक्रोशित हैं। महासंघ की ओर से लगातार सकारात्मक वार्ता के प्रयास किए गए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में शिक्षकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। फुपुक्टा के संगठन मंत्री प्रो. टीएस चौहान ने बताया कि शिक्षकों की मांगें शासन और निदेशालय स्तर पर लंबित हैं। महासंघ की कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए दो से पांच नवंबर तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने शासन से शिक्षकों की समस्याओं पर सकारात्मक वार्ता शुरू कर समाधान निकालने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन कहा कि मांगों पर गंभीरता से विचार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.