पुरानी पेंशन समेत 12 सूत्रीय मांगों पर मिनिस्ट्रियल कर्मियों का धरना, एडीएम वैभव दीक्षित को सौंपा ज्ञाप
देहरादून, सितम्बर 25 -- हरिद्वार। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, हरिद्वार के बैनर तले शुक्रवार को मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों का पुनर्गठन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) के लिए ग्रेड वेतन 6600 तथा लेवल-11 के पद सृजित करने सहित 12 मांगों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- पौड़ी में पुरानी पेंशन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.