पुरानी पेंशन समेत तीन मांगों को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा
उन्नाव, अगस्त 21 -- उन्नाव। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, वर्षों से सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने और सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षक संगठनों समेत स्वास्थ्य व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने तथा लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से राहत देने की मांग की गई। निजीकरण से आम जनता को मिलने वाली सरकारी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चिंता जताई गई। यह भी पढ़ें- ओपीएस की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा में अटेवा, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन सहित स्वास्थ्य, पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.