बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुआ। डीएम ने धरने पर पहुंचकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवध्यान सिंह एवं संचालन देशराज सिंह जिला संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा योगेश्वर जिला मंत्री पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया। डीएम को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिला अध्यक्ष शिवध्यान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद करने एवं केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन का मामला न भेजे जाने से पेंशनरों में असंतोष है। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग ...