सहरसा, सितम्बर 2 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी करते आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए कलेक्ट्रट पर प्रदर्शनप्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारी बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2004 से कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा सामाजिक सुरक्षा की गारंटी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर करते नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दिया। कुछ समय बाद एक सितंबर 2005 से बिहार राज्य में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते नई पेंशन योजना ला...