औरंगाबाद, मई 30 -- पौथू मध्य विद्यालय में भारतीय कर्मचारी संघ के बैनर तले हुई बैठक, एकजुट होकर आंदोलन चलाने का लिया निर्णय फोटो- 30 मई एयूआर 9 कैप्शन : पौथू मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाते शिक्षक रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र स्थित पौथू मध्य विद्यालय परिसर में भारतीय कर्मचारी संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक नवल किशोर शर्मा ने की, जबकि संचालन बेलहड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश प्रसाद सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले पुरानी पेंशन योजना लागू थी और झारखंड सहित कई राज्यों में आज भी लागू है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में इ...