पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को आंदोलन का ऐलान
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर के प्राथमिक शिक्षक 17 जुलाई को दोपहर दो से शाम चार बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। आंदोलन की जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही और जिला मंत्री शैलेश कुमार जोशी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टीईटी बाध्यता समाप्त करने की मांग संघ की मांग है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.