महोबा, जून 18 -- महोबा, संवाददाता। श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को उठाकर भारतीय मजदूर संघ ने मांगों के निस्तारण की आवाज बुलंद की है। मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। पदाधिकारियों ने संविदा कर्मचारियों को बीमा का लाभ दिलाने और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को समाजिक सुरक्षा की मांग उठाई है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कपिल कश्यप और जिला मंत्री आशीष सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर 21 सूत्रीय मांगों की आवाज को उठाया है। पदाधिकारियों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोष जताया। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग सहित सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग की। यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन श्रम व...